फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

Sat, 02 May 2026 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने बाएं बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने 13 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के प्रथम चरण में शनिवार को जनपद भर के जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं ने बाएं बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। साथ ही जल्द मांगों का निस्तारण न होने पर 12 मई से उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष भगत सिंह महर ने बताया कि लंबे समय वह प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों को पूर्ण सेवाकाल में तीन पदोन्नतियां देने, प्रदेश के समस्त जूनियर हाईस्कूल में पांचवां पद अंग्रेजी विषय का अनिवार्य रूप से सृजित करने, प्रदेश के शिक्षक कार्मिकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने, माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों की भांति प्रारंभिक व जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को भी संपूर्ण सेवाकाल में एक बार अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सुविधा देने सहित अन्य मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शिक्षकों में रोष है। 12 मई से उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन, 18 मई को जनपद मुख्यालयों में रैली, 29 मई को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय पर धरना और 8 जून को सचिवालय कूच करेंगें। इस मौके पर भगत सिंह महर, घनश्याम प्रसाद पैन्यूली, दिनेश सिंह चौहान, शूरवीर सिंह पडियार, महावीर सिंह सजवाण, जगवीर सिंह खरोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें