फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 25 Jul 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को जनपद मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर, गोपेश्वर महादेव, केदारनाथ मंदिर, जड़भरत मंदिर, कंडार देवता, दत्तात्रेय मंदिर, परशुराम मंदिर, शिखरेश्वर महादेव, कीर्तिश्वर महादेव, विमलेश्वर महादेव, रुद्रेश्वर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त के समय से ही श्रद्धालुओं ने कतार लगाकर जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


इस मौके पर यूथ फाउंडेशन के जवानों ने विशेष सहयोग दिया। उधर, यमुनोत्री धाम के प्रवेश द्वार पालिका क्षेत्र में शिव महापुराण का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, गजेंद्र असवाल, राजेश उनियाल, रविंद्र रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें