फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीव प्रतिपालक के स्थानांतरण की मांग

Mon, 25 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने गोविंद वन्य जीव विहार के वन्य जीव प्रतिपालक पर ग्रामीणों को परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शीघ्र तबादला नहीं करने पर तीन अगस्त से प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक को भेजे ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि वन्य जीव प्रतिपालक की तानाशाही के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। उनके द्वारा ग्रामीणों को बेवजह परेशान एवं प्रताड़ित किया जा रहा है। गत वर्ष जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय में आंदोलन भी किया था, लेकिन पहुंच के कारण वन्य जीव प्रतिपालक को नही हटाया गया है।

उन्होंने शीघ्र प्रतिपालक का तबादला नहीं करने पर तीन अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है । ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य रेवती राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख रमेश नौटियाल, प्रधान मेंबर सिंह, सूरत सिंह, सतीश चौहान,  गुलाब रावत, किताब सिंह आदि के हस्ताक्षर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें