फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा-पत्थर गिरने से पैदल मार्ग पर चलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका में डंपिंग जोन पर बने खेल मैदान का मलबा व पत्थर गिरने से चकाली छटांगा पैदल मार्ग पर आए दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पालिका से दुर्घटना के खतरे को देखते हुए तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका व चारधाम सड़क परियोजना के तहत मलबा व पत्थर का डंपिंग जोन बनाया गया। वर्तमान समय में डंपिंग जोन को खेल मैदान के रूप में इस्तेमाल में लाया जा रहा है, लेकिन सुरक्षात्मक कार्य न होने से खेल मैदान से मलबा व पत्थर लुढ़ककर नीचे बड़कोट चकाली छटांगा पैदल मार्ग पर गिर रहे हैं। जिससे यहां दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। साथ पैदल मार्ग से बड़कोट गांव, छटांगा के लिए आवाजाही करना जोखिमभरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से शीघ्र यहां सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। इधर, पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत का कहना है कि अब डंपिंग का काम बंद हो गया है। पैदल रास्ते की तरफ वायरक्रेट किए गए थे। इसके बाद भी मलबा और पत्थर लुढ़क रहे हैं, तो सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें