शहर क्षेत्र के दवाई की एक दुकान में अनियमितताएं पाए जाने पर इसे सील किया गया है। वहीं कई दुकानों से दवाइयों के क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई है। संबंधित विभाग की ओर से चारधाम यात्रा मार्गों पर दवाइयों की दुकानों का निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
फूड सेफ्टी और ड्रग एडमिस्ट्रेशन के निर्देशों के विभिन्न स्थानों पर दवाइयों के दुकानों मेका निरीक्षण किया गया। इस दौरान जोशियाड़ा क्षेत्र में संचालित हो रहे एक दवाई की दुकान में अनियमितताएं पाए जाने पर इसे सील किया गया। वहीं डुंडा में दो, ब्रह्मखाल में एक, चिन्यालीसौड़ में दो व उत्तरकाशी बाजार क्षेत्र में चार दवाई की दुकानों से क्रय विक्रय पर रोक लगाई गई है।
वरिष्ठ ड्रग निरीक्षक चंद्र प्रकाश नेगी ने कहा कि शादी विवाह समारोह के चलते कई दवाई की दुकानें बंद थी। इनकी जांच बाद में की जाएगी। दुकान स्वामी माधव जोशी ने कहा कि दवाओं का रख रखाव उचित ढंग से करें। सभी दस्तावेज व्यवस्थित रखें। निरीक्षण टीम में ड्रग निरीक्षक मनेंद्र राणा, जगदीश रतूड़ी, संजय नेगी, योगेंद्र सिंह आदि शामिल थे।