फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सब्जी मंडी को विस्थापित करने के लिए किया निरीक्षण

Sat, 28 Feb 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
काली कमली के समीप और ज्ञानसू में देखी गई भूमि
विज्ञापन

उत्तरकाशी। रामलीला मैदान के समीप अस्थायी सब्जी मंडी को विस्थापित करने के लिए काली कमली धर्मशाला के समीप और ज्ञानसू में सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप की भूमि का निरीक्षण किया गया। वहां पर जहां उपलब्ध क्षेत्रफल, पार्किंग की संभावना, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं की सुविधा व भविष्य में विस्तार की संभावनाओं का जायजा लिया गया।
नगर क्षेत्र में प्रस्तावित सब्जी मंडी के विस्थापन के संबंध में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नेतृत्व में संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रस्तावित सब्जी मंडी के लिए उपयुक्त स्थल के लिए पहले काली कमली धर्मशाला के पीछे स्थित संभावित स्थल का अवलोकन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां उपलब्ध भूमि की स्थिति, पहुंच मार्ग, जल निकासी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का पूरा जायजा लिया गया। साथ ही प्रस्तावित स्थल पर मंडी स्थापित होने से स्थानीय यातायात व्यवस्था और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। उसके बाद ज्ञानसू क्षेत्र में सिंचाई विभाग के कार्यालय के समीप स्थित भूमि का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर विश्लेषण कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम शालिनी नेगी, सीओ जनक पंवार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार, ईई लोनिवि रजनीश सैनी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शालिनी चित्राण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें