फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पुरोला में मंत्री बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Mon, 06 Apr 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के तहत पहुंचे काबीना मंत्री का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री बहुगुणा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि, बागवानी और पशुपालन को रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और बड़े फैसले लिए जाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी के संस्थापकों और समर्पित कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक माल चंद, सतेंद्र राणा, जगत सिंह चौहान, प्यारे लाल हिमानी, राजेंद्र गैरोला, पवन नौटियाल, बलदेव रावत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें