नगर पंचायत में चल रही रामलीला मंचन में धनुष खंडन का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। धनुष खंडन के लिए विभिन्न देशों के राजा बनकर आए पात्रों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वार्ड नंबर एक में चल रही रामलीला मंचन का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने किया।
उन्होंने कहा कि रामलीला हमें असत्य पर सत्य की जीत की सीख देती है। रामलीला सिर्फ मनोरंजन का नहीं, बल्कि ज्ञान अर्जित करने का साधन है। शुक्रवार को सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद आदि दृश्यों का मंचन किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आशीष कुकरेती, पूरण सिंह, भगवान सिंह, उम्मेद सिंह, रुकम चंद रमोला, रविंद्र बिष्ट, डा. विजयराज बिष्ट, सुंदर लाल, सोबत बिष्ट, शैलेंद्र भट्ट, सुरेंद्र कुकरेती आदि मौजूद रहे।