फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल विद्युत निगम अफसर-कर्मी भड़के

Sat, 24 Sep 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते जल विद्युत निगम के कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर डीजीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अधिकारी व कर्मचारियों ने शीघ्र मांगों को निस्तारण नहीं होने पर नौ अक्तूबर से धरासू पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उत्तराखंड जल विद्युत निगम के चिन्यालीसौड़ स्थित कार्यालय के सामने गेट मिटिंग आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि धरासू पावर हाउस में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का ग्रेड वेतन 4200 किया जाए।

वर्ष 2006 से ग्रेड वेतन 4600 देने और ईपीएफ से जीपीएफ व्यवस्था लागू करने सहित 14 सूत्री मांगों के लिए तीनों निगमों के अधिकारी व कर्मचारी निगम के प्रबंधक निदेशक और शासन को कई बार लिखित रूप से अवगत करा चुके हैं, लेकिन मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं होने पर उनमें रोष है। अब कर्मचारी, अधिकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सात अक्तूबर से परियोजना कार्यालयों में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर संतोष कुमार, विवेक ग्रोवर, शलभ सहसरान, पीपी गोस्वामी, विनोद चौधरी, बिशन, संदीप, आशीष, प्रदीप बागड़ी, रोहित, देवेंद्र चौहान, प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें