पुरोला। उपजिला चिकित्सालय पुरोला में 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित इस विशेष अभियान के तहत किशोरियों को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। साथ ही अभिभावकों और आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज असवाल ने बताया कि किशोरियों में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के मामलों की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन अत्यंत प्रभावी और आवश्यक है। मार्च से यह अभियान लगातार चल रहा है। 14 से 15 आयु वर्ग की किशोरियां किसी भी दिन अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण करवा सकती हैं। छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी अस्पताल में टीकाकरण टीम उपलब्ध रहेगी। संवाद