फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: होमस्टे संचालक सीख रहे आतिथ्य कौशल के गुर

Wed, 21 Aug 2024 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गढ़वाल मंडल विकास निगम हर्षिल में पांच दिवसीय होमस्टे उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया, जिसमें होम स्टे उद्यमियों को डिजिटल मार्केटिंग सहित आतिथ्य कौशल के गुर सिखाए जा रहे हैं। वहीं, बेहतर बिजनेस के अवसर के लिए उत्तरास्टे डॉट कॉम प्लेटफार्म की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी), क्लस्टर इंटरवेंशन प्रोग्राम के तहत होमस्टे उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जीएमवीएन हर्षिल के प्रबंधक सुशील डिमरी, सुभाष चंद्र सेमवाल और भवान सिंह राणा ने किया। 21 से 25 अगस्त तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में हर्षिल, मुखबा, बगोरी, धराली, झाला, जसपुर, पुराली, सुक्की के 20 से अधिक होमस्टे उद्यमी प्रतिभाग कर रहे हैं।
जीएमवीएन हर्षिल के प्रबंधक सुशील डिमरी ने कहा कि प्रशिक्षण की जानकारी होमस्टे स्वामी अपने व्यापार के सभी क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू कर सकते हैं। उन्होंने सभी होमस्टे के बीच नेटवर्किंग के महत्व पर जोर दिया, जिसके माध्यम से वो अपनी सेवा का लाभ उठाकर अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होमस्टे उद्यमियों को जोड़ने की कार्रवाई पर जोर दिया गया। इस मौके पर श्वेतांक अवस्थी, शेफाली, आलोक नेगी, सुनीता, सौरभ, शकुंतला राणा, राम प्रसाद, शशि कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें