फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी शहर में खुला हिमालय पादप बैंक

विज्ञापन
उत्तरकाशी में हिमालय पादप बैंक का रिबन काटकर शुभारंभ करते डीएम मयूर दीक्षित व अन्य। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
भटवाड़ी रोड के निकट हिमालय पादप बैंक का डीएम मयूर दीक्षित ने शुभारंभ किया। यह बैंक जन्मदिन, शादी जैसे शुभ अवसरों पर पौधे रोपने या भेंट करने के इच्छुक लोगों को रियायती दरों पर उन्हें पौधे मुहैया कराएगा। बैंक में विभिन्न प्रजाति के 400 से अधिक पौधे रखे गए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में श्याम स्मृति वन पर्यावरण एवं जनकल्याण समिति ने हिमालय पादप बैंक की शुरूआत की है। सोमवार को मुख्य अतिथि डीएम दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा व डीएफओ दीपचंद आर्या ने पादप बैंक के उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि पादप बैंक से छात्रों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रजाति के पौधों की जानकारी मिलेगी। समिति ने पॉली हाउस व मौन पालन के लिए मदद मांगी।
समिति के अध्यक्ष प्रताप पोखरियाल ने कहा कि सरकारी विभाग भी बैंक से सजावटी पौधे ले सकेंगे। उपाध्यक्ष शूंभ प्रसाद नौटियाल ने कहा कि समिति वॉटर मॉनिटरिंग लैब तैयार करने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर समिति के सचिव चंदन कुंडरा, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह, रेडक्रॉस के चेयरपर्सन अजय पुरी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, शैलेंद्र नौटियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, उमेश बहुगुणा, माधव जोशी, मुरारी पोखरियाल, बीना पोखरियाल, हेमलता पोखरियाल, महेंद्रपाल परमार, नीलम, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें