फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक दफ्तर पर गरजे प्रधान

विज्ञापन
भटवाड़ी में पर्यावरण विदों के खिलाफ अर्द्धनग्न प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड की चौड़ाई कम किए जाने के विरोध में भटवाड़ी क्षेत्र के प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर अर्द्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन किया। प्रधानों ने पर्यावरण के नाम पर क्षेत्र की विकास योजनाओं को रोकने वालों का पिंडदान कर विरोध जताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रधान एवं स्थानीय लोग भटवाड़ी ब्लाक मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां भाष्करेश्वर मंदिर के निकट गंगोत्री हाईवे के मोटर पुल पर उन्होंने अर्द्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश के अन्य हिमालयी राज्यों में धड़ल्ले से सड़क, जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण आदि विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन जिले में लंबे समय से पर्यावरण के नाम पर विकास कार्यों को रोका जा रहा है। भटवाड़ी क्षेत्र में लोहारीनाग-पाला सहित कई अन्य बिजली परियोजनाओं को बंद करा दिया गया। ईको सेंसिटिव जोन थोप कर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी रोक दिया गया। अब यात्रा एवं सामरिक महत्व वाली ऑल वेदर रोड की चौड़ाई कम कर देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
प्रधान संगठन के प्रांतीय महामंत्री प्रताप रावत, महेंद्र पोखरियाल आदि ग्राम प्रधानों ने कहा कि पहाड़ के विकास विरोधी मानसिकता वाले लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से ऑल वेदर रोड मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में सहकारी बैंक के अध्यक्ष विक्रम रावत, धीरेंद्र रावत, श्यालिकराम भट्ट, प्रीतम रावत, नवीन राणा, महेश, अनवीर, अरविंद रतूड़ी, संजू नेगी, साधना राज, ममता नौटियाल, महेश नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें