फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल में नहीं बनी सात किमी सड़क

Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बंदरकोट से गेंवला, जुगुल्डी होते हुए पंजियाला तक महज सात किमी सड़क चौदह साल में भी तैयार नहीं हो पाई। भूमि प्रतिकर विवाद के चलते पंजियाला गांव में एक ग्रामीण की ओर से सड़क पर दीवार खड़ी करने के कारण करीब एक साल से सड़क का निर्माण कार्य ठप पड़ा है।
विज्ञापन


भूमि प्रतिकर संबंधी विवाद न सुलझा पाने और लेटलतीफी के चलते ग्रामीणों में पीएमजीएसवाई के खिलाफ रोष पनप रहा है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।

वर्ष 2002 में बंदरकोट से गेंवला, जुगुल्डी होते हुए पंजियाला गांव तक सात किमी सड़क का निर्माण जिला योजना मद से शुरू हुआ था। अगले ही साल सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृति मिली।
विज्ञापन


विभाग ने प्रतिकर भुगतान के साथ भूमि अधिग्रहण कर सड़क का कटान शुरू किया था, लेकिन चौदह साल बीतने के बाद भी सड़क तैयार नहीं हो पाई है। काम में लेटलतीफी और कुछ प्रतिकर विवादों के चलते बीते एक साल से सड़क का काम ठप पड़ा है। सड़क के छठे किमी पर एक ग्रामीण ने समुचित प्रतिकर की मांग करते हुए सड़क के बीचों बीच दीवार खड़ी कर दी है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा।

पंजियाला के ग्राम प्रधान बलम सिंह राणा ने बताया कि सड़क के मोड़ों का कटान होना अभी शेष है। उन्होंने भूमि प्रतिकर संबंधी विवाद को सुलझा कर शीघ्र सड़क का निर्माण पूरा करवाने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग, सिंचाई नहर, पुलिया एवं मंदिर आदि को दुरुस्त कराने की मांग भी की। ज्ञापन सौंपने वालों में उपेंद्र राणा, सुरेश, अतोल सिंह, सुंदरलाल, विरेंद्र सिंह, दलवीर सिंह आदि शामिल थे।

भूमि प्रतिकर विवाद के चलते सड़क का निर्माण रुका हुआ है। वर्तमान दरों पर प्रतिकर लेने से इंकार कर एक ग्रामीण ने सड़क के बीच दीवार खड़ी कर दी है। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा है। फिलहाल पंजियाला गांव तक वाहनों की आवाजाही हो रही है। अंतिम एक किमी में दीवार के चलते यातायात बंद है।
विज्ञापन

राजकुमार, ईई, पीएमजीएसवाई उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें