उत्तरकाशी। जनपद में भी आवासीय बस्ती के आसपास गुलदार की चहलकदमी देखने को मिल रही। बुधवार देर शाम गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी के पास डुडु ढंगार नाम जगह पर दो गुलदार एक साथ देखे गए।
स्थानीय निवासी संजीव रतूड़ी बताते हैं कि बुधवार देर शाम अचानक उनकी गाड़ी के सामने गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी के पास डुडु ढंगार नामक जगह पर गुलदार आ गया। गाड़ी थोड़ी पीछे की तो देखा कि एक और गुलदार उसके साथ है, जिनकी फोटो भी ली। वहीं जनपद मुख्यालय के समीप तेखला में भी आवासीय बस्ती के समीप हर दिन गुलदार घूमता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदार को आवासीय बस्तियों में आने से रोकने के लिए कारगर उपाय किए जाए। संवाद