फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने बैल को मारा, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार ने सोमवार रात चंदेली गांव में एक बैल को मार डाला। गुलदार नेत्री गांव के रास्ते पर बनी छानी से बैल को उठा ले गया। छानी से करीब तीन सौ मीटर दूर बैल का अधखाया शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित पशुपालक को मुआवजा देने तथा गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता शरतराम नौटियाल के मुताबिक इससे पूर्व इसी माह गुलदार रामा गांव में अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है।
ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा भी लगाया, लेकिन गुलदार इसमें नहीं फंसा। दो ही दिन पहले कमल सिराईं क्षेत्र के चंदेली गांव में गुलदार ने जनक सिंह पंवार के बैल को भी मार डाला था। इससे क्षेत्र के रामा एवं कमल सिराईं क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। टौंस वन प्रभाग के डीएफओ सुबोध काला ने स्वीकारा कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक है। उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है। घटना में मानक अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें