फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गुलदार ने गोशाला में घुस कर 25 बकरियों को मारा

Fri, 28 Mar 2025 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव रेंज के बिजोरी गांव के पास सेरी नाम तोक में गुलदार की दहशत
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। अपर यमुना वन प्रभाग की नौगांव रेंज के बिजोरी गांव के पास सेरी नाम तोक में गुलदार ने गोशाला में घुसकर 25 बकरियों को मार दिया। इनमें से कुछ बकरियां गोशाला के बाहर भी मरी हुई मिली। गुलदार के हमले से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
बीते बुधवार को बिजोरी गांव के रमेश चंद बकरियों को गोशाला में बंद करके गांव आया था। सुबह जब पहुंचा तो खिड़की के नीचे की दीवार टूटी हुई दिखी। दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर कई बकरियां मरी थीं। जबकि कुछ बकरियां गोशाला के बाहर खेतों में मरी हुई मिली। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से बकरियों को मारा गया उससे लगता है कि गुलदार एक नहीं बल्कि दो रहे होंगे। कहा कि गुलदार को दोपहर के समय क्षेत्र में घूमते देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को गुलदार ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। एक सप्ताह पहले भी गांव के समीप गुलदार गाय के बछड़े को मार चुका है। घटना स्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायजा लेकर मुआवजे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। पूर्व ग्राम प्रधान शकुंतला रावत ने वन विभाग से पीड़ित व्यक्ति के लिए मुआवजे की मांग की है। वहीं उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल ने कहा कि रेंज कर्मचारियों को क्षेत्र में रात्रि गश्त बढाकर गुलदार को भगाने के लिए हवाई फायर करने के निर्देश दिए हैं। प्रक्रिया के तहत जो भी मुआवजा होगा पीड़ित को दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें