फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति शुरू

Sun, 11 Sep 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
श‌िक्षक - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति की अटकी फाइल को हरी झंडी मिल गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निर्देश दिए हैं। ऐसे में एक ओर जहां उत्तरकाशी जिले में 354 अतिथि शिक्षकों को नौकरी मिलेगी, तो दूसरी ओर स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पद भर जाएंगे।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षक प्रदेशभर में पुनर्नियुक्ति की मांग कर रहे थे। 29 अगस्त को शासन ने अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए। इसके बाद शिक्षा निदेशालय से सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने जिलों में अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के आदेश जारी किए गए।

इस बीच अन्य जिलों में प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन उत्तरकाशी में नियुक्ति प्रक्रिया की फाइल अटकी हुई थी। अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि जिला प्रशासन में एक सीनियर अधिकारी ने फाइल कई दिनों तक दबा रखी थी। विरोध करने पर अब जिले में नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन


अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के लिए खंड अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिन स्कूलों में अतिथि शिक्षक पहले तैनात थे, कोशिश की जा रही है कि उन्हें उन्हीं स्कूूलों में नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन

-लीलाधर व्यास, मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें