फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ी निम की लोकप्रियता

Thu, 28 Jan 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्वतारोहण प्रशिक्षण के क्षेत्र में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


 इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निम में चलने वाले विभिन्न कोर्स के लिए अगले दो साल तक की एडवांस बुकिंग हो गई है।

आपदा के दौरान खोज एवं बचाव के साथ ही केदारनाथ पुनर्निर्माण और नंदादेवी राजजात के सफल संचालन ने निम को नई पहचान दिलाई है।


यूं तो पर्वतारोहण प्रशिक्षण के क्षेत्र में निम का देश-दुनिया में अलग ही मुकाम है, लेकिन बीते दो सालों के भीतर इसकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।

पर्वतारोहण एवं स्कीइंग जैसी साहसिक गतिविधियों के गुर सिखाने के लिए विख्यात निम में हर साल एडवेंचर, बेसिक, एडवांस, मैथड ऑफ इंस्ट्रक्शन, सर्च एंड रैस्क्यू तथा स्कीइंग के कुल 15 कोर्स संचालित किए जाते हैं।

वर्ष 1965 में स्थापना के बाद से अब तक 50 सालों के सफर में निम में चले कुल 647 कोर्स में कुल 25 हजार 102 प्रशिक्षु पर्वतारोहण एवं स्कीइंग के गुर सीख चुके हैं, जिसमें 1170 विदेशी प्रशिक्षु भी शामिल हैं।
विज्ञापन



बीते दो सालों में निम ने प्रशिक्षण के अलावा आपदा के दौरान खोज एवं बचाव, केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और नंदा देवी राजजात के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न सीरियल एवं फिल्मों के माध्यम से भी निम को देश-दुनिया में नई पहचान मिली।


आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण है प्रशिक्षण
सिर्फ रोमांच के शौकीन ही निम से प्रशिक्षण नहीं ले रहे हैं, बल्कि आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी निम के कोर्स को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 तभी तो एनडीआरएफ, एसडीआरएफ आईएमए, उत्तराखंड पुलिस, उत्तरप्रदेश पुलिस के जवानों को भी निम में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।
कोट........
निम में कराए जाने वाले सभी कोर्स अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं।

 आपदा प्रबंधन में यह प्रशिक्षण बहुत कारगर है। दिसंबर 2017 तक सभी कोर्स की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

 निम से प्रशिक्षण प्राप्त स्थानीय प्रशिक्षकों की मदद से स्पेशल कोर्स चलाकर ज्यादा लोगों को पर्वतारोहण एवं आपदा प्रबंधन के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।


कर्नल अजय कोठियाल, प्रधानाचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी।



निम में बीते पचास सालों में प्रशिक्षण का ब्यौरा
कोर्स                       संख्या                   प्रशिक्षु
एडवेंचर                  205                    8000
बेसिक                     240                    12500
एडवांस                   151                    3500
मैथड ऑफ इंस्ट्रक्शन    22                      430
सर्च एंड रेस्क्यू           27                      640
स्कीइंग                      2                        32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें