उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से भटवाड़ी और चिन्यालीसौड़ में ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता
उत्तरकाशी/ चिन्यालीसौड़। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से भटवाड़ी और चिन्यालीसौड़ की ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्कृत नाटक में गोपाल विद्या मंदिर जोशियाड़ा और सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगत प्रथम स्थान पर रहा।
सुमन सभागार में आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार और खंड शिक्षा अधिकारी हर्ष रावत ने किया। इस दौरान संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में गोपाल विद्या मंदिर जोशियाड़ा प्रथम स्थान पर रहा। संस्कृत समूहगान में संस्कृत उत्तर माध्यमा विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। संस्कृत समूह नृत्य में गोपाल विद्या मंदिर जोशियाड़ा प्रथम रहा।
संस्कृत आशुभाषण में राइंका साल्ड, श्लोकोच्चारण में नेताला प्रथम रहा। वरिष्ठ वर्ग में आयोजित संस्कृत नाटक में विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय, श्लोकोच्चारण में राबाइंका, संस्कृत समूहगान में विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय, संस्कृत समूह नृत्य में राइंका गंगोरी, वाद विवाद में विश्वनाथ काशी महाविद्यालय प्रथम स्थान पर रहे।
वहीं, चिन्यालीसौड़ में प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत ने किया। इस दौरान श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगत प्रथम रहा। संस्कृत नाटक में सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगत प्रथम रहा। संस्कृत आशुभाषण में संस्कृत विद्यालय जोगत प्रथम रहा। समूहगान में बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ प्रथम रहा। संस्कृत वाद विवाद में सरस्वती संस्कृत विद्यालय जोगत प्रथम रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश कोहली, वीरेंद्र वर्धन, शोभन सिंह, सिद्धार्थ नौटियाल, खंड शिक्षा अधिकारी गब्बर सिंह नेग, आशा रांगड़ आदि मौजूद रहे।