पहाड़ के गांवों से दर्जनों देव डोलियां भी हरिद्वार अर्द्धकुंभ में शाही स्नान में शामिल होंगी। इनके शाही स्नान के लिए 22 अप्रैल की तिथि नियत की गई है।
देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय सेवा यात्रा समिति के मोहन सिंह रावत गांववासी ने बताया कि वर्ष 2010 के हरिद्वार कुंभ में भी गढ़वाल के विभिन्न गांवों से देव डोलियां शाही स्नान के लिए पहुंची थी।
ॉ
इस बार इस आयोजन को और भव्य रूप दिया जाएगा। गढ़वाल के गांव-गांव से देव डोलियां 21 अप्रैल को हरिद्वार पहुंचेंगी और 22 अप्रैल को शाही स्नान में शामिल होंगी।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, लोकेंद्र बिष्ट, पवन नौटियाल, विमला नौटियाल, संतोषी सजवाण, जयप्रकाश भट्ट, जयवीर चौहान, प्रताप पोखरियाल आदि मौजूद रहे।