फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरव देवता ने किया गंगा स्नान

Wed, 28 Aug 2013 05:23 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर क्षेत्र के नाग गांव के इष्ट भैरव देवता गंगा स्नान के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ उत्तरकाशी पहुंचे। मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्नान के बाद देवता पुन: गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र के नाग गांव के इष्ट भैरव भैराव बुधवार की दोपहर उत्तरकाशी पहुंचे। इस दौरान घंटे-घडियाल और ढोल-दमाऊ की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मणिकर्णिकाघाट पर देवता के निशान को गंगा स्नान कराया।

पूजा-अर्चना की गई
इसके बाद विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और फिर देवता गांव के लिए रवाना हुए। इस बीच नगर के लोगों ने देवता के दर्शन कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
विज्ञापन


गंगा स्नान
नाग गांव के विनोद पंवार ने बताया कि वह हर साल जन्माष्टमी पर देवता को गंगा स्नान कराते हैं। इसी दिन से उनके गांव में पांडव नृत्य भी शुरू हो जाता है। इस मौके पर लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, अर्जुन सिंह पंवार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें