फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: उत्तर पूर्व के आठ राज्यों की विभिन्न सांस्कृतिक झलक दिखी

Thu, 02 Apr 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कर्तव्य फाउंडेशन की ओर से आयोजित कर्तव्य यूथ उत्सव में दूसरे दिन नगर क्षेत्र में उत्तर-पूर्व के आठ राज्यों की सांस्कृतिक झांकी निकाली गई।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में चल रहा कर्तव्य यूथ उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या दीपक नौटियाल के नाम रही। दूसरे दिन उत्तर पूर्व के आठ राज्यों की सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। झांकी नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपने राज्यों की विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

वहीं, मंच पर मिस्टर, मिस एवं मिसेज फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें युवाओं और युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कर्तव्य फाउंडेशन के संयोजक शुभम पंवार ने बताया कि कर्तव्य फाउंडेशन की ओर से तीन दिन तक कार्यक्रम में नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा की नेहा जोशी ने भी कर्तव्य फाउंडेशन की सराहना की। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, शुभम पंवार, राजीव बहुगुणा, महावीर नेगी, मनवीर रावत, दीप्ति, कमलेश्वरी, प्रीति, दीपक, उपतिस, आयुष बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें