फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड के पीड़ितों की मदद को आगे आया गायत्री परिवार

Wed, 03 Feb 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तराकशी
विज्ञापन
विज्ञापन
 अग्निकांड में अपना सब कुछ गवां चुके भितरी गांव के आठ परिवारों की मदद के लिए शांति कुंज हरिद्वार ने हाथ बढ़ाए। मंगलवार को गांव पहुंचकर गायत्री परिजनों ने अग्निकांड पीड़ित परिवारों को राहत सहायता मुहैया कराई।
विज्ञापन

बीते हफ्ते मोरी ब्लाक के सुदूरवर्ती भितरी गांव में आग लगने से आठ परिवार बेघर हो गए थे। प्रशासन की ओर से अहेतुक सहायता तथा टेंट एवं कंबल मुहैया कराने के बाद भी इन परिवारों की दिक्कतें कम नहीं हो रही थीं। ऐसे में शांति कुंज हरिद्वार ने इन परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। मंगलवार को बड़कोट और उत्तरकाशी के गायत्री परिजनों के साथ शांति कुंज की टीम भितरी गांव पहुंची। यहां उन्होंने अग्निकांड पीड़ित परिवारों को 50-50 किलो खाद्यान्न, जरूरत के सभी बर्तन, एक-एक तिरपाल तथा 14-14 कंबल वितरित किए। इस मौके पर जयस्वरूप बहुगुणा, यशपाल पयाल, रामआसरे चौहान, बृजेश मिश्रा, राजेंद्र राणा, विक्रम सिंह, विजय पंवार, मनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें