फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे बंद-खुलने का सिलसिला जारी

Tue, 30 Aug 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार को यातायात सामान्य रहा, जबकि गंगोत्री हाईवे गंगनानी के पास दोपहर दो बजे यातायात के लिए खोल दिया गया। यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सड़क खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है। यातायात बहाली के दौरान गंगोत्री हाईवे पर बीआरओ का एक जेसीबी ऑपरेटर पत्थर की चपेट में आने से चोटिल हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार को यमुनोत्री पांच बड़े और 11 छोटे वाहनों में 232 यात्री और गंगोत्री की ओर एक बड़े व 23 छोटे वाहनों में कुछ स्थानीय लोगों सहित 185 यात्री गए। दिनभर मौके पर प्रशासन तथा बीआरओ के अधिकारी गंगनानी में यातायात को सुचारु करवाने के लिए डटे रहे।

वहीं सोमवार को गंगनाणी में हाईवे बाधित होने की खबर पाकर देहरादून से जसपुर गांव के प्रधान पति का शव लेकर गांव जा रहे परिजनों को रात शव के साथ उत्तरकाशी में ही गुजारनी पड़ी। मंगलवार दोपहर 12 बजे हाईवे सुचारु होने के बाद ही ग्रामीण गंतव्य को रवाना हो पाए।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी नहीं चला पुजारी का पता
गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास चट्टान गिरने से सोमवार को मलबे में दबे पुजारी का दूसरे दिन भी पता नहीं चल पाया है। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण बीआरओ सड़क से पूरी तरह मलबा नहीं हटा पा रहा है। डॉग स्क्वाड के साथ गई पुलिस टीम पुजारी का पता लगाने में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक भी कोई पता नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें