फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने किया हंगामा

Mon, 29 Aug 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. लाखीराम सजवाण जीआईसी में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने एसडीएम डुंडा और सीईओ माध्यमिक के खिलाफ हंगामा किया। एसडीएम ने अभिभावकों को 31 अगस्त तक तीन शिक्षक भेजने का आश्वासन दिया। इस पर अभिभावक शांत हुए, लेकिन उन्होंने दो सितंबर तक शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर डुंडा बाजार  में गंगोत्री हाईवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बता दें कि जीआईसी में 422 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन कालेज में चार साल से हाईस्कूल में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय के शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इंटर में भी अंग्रेजी, रसायन, भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय में प्रवक्ता के पद भी खाली हैं।

पूर्व में विद्यालय में शिक्षक भेजने की मांग पर अभिभावकों ने डुंडा में आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी दी थी। सोमवार को अभिभावकों की हाईवे चक्का जाम चेतावनी पर डुंडा पहुंचे एसडीएम सौरभ असवाल, एसडीएम भटवाड़ी विजयनाथ शुक्ल, सीईओ माध्यमिक डीएस रावत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही अभिभावकों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम विजयनाथ शुल्क ने 31 अगस्त तक शिक्षक भेजने आश्वासन दिया, जिस पर लोग शांत हुए। अभिभावकों ने मांग पूरी नहीं होने पर दो सितंबर को डुंडा बाजार में गंगोत्री हाईवे जाम करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट, सुशील जोशी, प्रधान राजेश सिंह,  पदम दत्त, खेमचंद, जयप्रकाश शाह, रवी निझोन, सरोप चंद रमोला, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें