फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे : नगुण पुल के पास डेंजर जोन का नहीं हुआ ट्रीटमेंट

Mon, 23 Feb 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा लोगो
विज्ञापन


भूस्खलन जोन से चारधाम यात्रा सीजन में बढ़ सकती है दिक्कतें
गत वर्ष भी भूस्खलन के कारण यात्रियों के साथ स्थानीय भी हुए थे परेशान
चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़ में नगुण पुल के पास स्थित डेंजर जोन का ट्रीटमेंट अब तक नहीं होने से आगामी चारधाम यात्रा में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले गंगोत्री हाईवे के शुरुआती हिस्से में मौजूद नगुण भूस्खलन जोन वर्षों से आम लोगों और तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
चारधाम यात्रा शुरू होने में लगभग डेढ़ माह का समय शेष है लेकिन नगुण क्षेत्र में स्थायी उपचार कार्य शुरू होता नहीं दिख रहा। पिछले वर्ष भी भूस्खलन के कारण सड़क बंद होने से यात्रियों को रात आसपास के होटलों और अपने वाहनों में गुजारनी पड़ी थी। कार्यदायी संस्था बीआरओ ने स्लाइड जोन के स्थायी समाधान के लिए डीपीआर तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

बीआरओ ने इसके लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने को कहा है। बीआरओ के कमांडर राजकिशोर के अनुसार, नगुण सहित अन्य स्लाइड जोन के उपचार के लिए डीपीआर स्वीकृत होने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा। फिलहाल सड़क पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए हर समय मशीनें तैनात रखने की बात कही गई है।
विज्ञापन

हालांकि, डीपीआर स्वीकृति और कार्य प्रारंभ होने में समय लग सकता है। ऐसे में इस यात्रा सीजन में यात्रियों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद कम दिख रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यात्रा शुरू होने से पहले अस्थायी ही सही लेकिन प्रभावी सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए ताकि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें