फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, चार लोगों की मौत

Thu, 05 Nov 2026 12:24 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे ने चार लोगों की जान ले ली। कार गहरी खाई में गिरकर नदी में समा गई। पांच शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे में बदल गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत होने की सूचना है। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे। 

जानकारी के अनुसार, वाहन बृहस्पतिवार सुबह हिना के समीप से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ था। यात्री गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर बढ़ते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। 

हादसे के बाद घटनास्थल और नदी किनारे खौफनाक मंजर देखने को मिला। इससे पहले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नदी किनारे चार लोगों के शव बरामद हुए। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। लापता अन्य दो लोगों की तलाश जारी है। जबकि एक गंभीर घायल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: भाई ने किया दुष्कर्म...डीएनए जांच में सच्चाई आई सामने, छात्रा के गर्भवती होने का मामला आया था सामने

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया।  हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में मृतक

  1. अशोकबेन पटेल (49 वर्ष) – निवासी दूसरी मंजिल, शिवालिक रेजीडेंसी, ललिता चौकड़ी, कटारगाम, सूरत सिटी, गुजरात।

  2. रुतिका अशोकभाई पटेल (19 वर्ष) – निवासी दूसरी मंजिल, शिवालिक रेजीडेंसी, ललिता चौकड़ी, कटारगाम, सूरत सिटी, गुजरात।

  3. घनश्यामभाई सरवालिया (32 वर्ष) – निवासी गुजरात।

  4. सुरेंद्र सिंह – निवासी हरिद्वार (वाहन चालक)।

घायल

1. वेदांत अशोकभाई पटेल (17 वर्ष) – निवासी दूसरी मंजिल, शिवालिक रेजीडेंसी, ललिता चौकड़ी, कटारगाम, सूरत सिटी, गुजरात।

लापता

  1. सुधाबेन अशोकभाई पटेल (45 वर्ष) – निवासी दूसरी मंजिल, शिवालिक रेजीडेंसी, ललिता चौकड़ी, कटारगाम, सूरत सिटी, गुजरात।

  2. किरणबेन विशालभाई पटेल (34 वर्ष) – निवासी सरवालियाना चौक के पास, सायला, सुरेंद्रनगर, गुजरात।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें