फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री में कुटिया तोड़े जाने पर साधु संतों ने जताया रोष

Wed, 13 Apr 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री धाम के पास चल रहे सड़क चौड़ीकरण के एक साधु की कुटिया तोड़े जाने पर साधु समाज ने रोष जताया है। उन्होंने राज्यपाल के सलाहकार को ज्ञापन सौंपकर साधु की कुटिया का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गंगोत्री के साधु संतों ने बताया कि गंगोत्री धाम से करीब तीन किमी पहले नंदी गुफा में बनी कुटिया में वर्षों से साधु संत तपस्यारत हैं। पहले यहां मौनी बाबा तपस्यारत थे। अब बीते बीस सालों से स्वामी भगीरथ गिरी यहां साधना कर रहे हैं।

बीते दिनों वे महाकुंभ में शामिल होने के लिए उज्जैन गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में सड़क चौड़ीकरण में लगे बीआरओ ने यह कुटिया क्षतिग्रस्त कर दी और सामान बाहर फैंक दिया। इस पर गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने रोष जताया है।
विज्ञापन


ब्रह्मचारी हरिकृपानंद आदि साधु संतों ने 12 अप्रैल को गंगोत्री के दौरे पर आए राज्यपाल के सलाहकार को ज्ञापन सौंपकर इस पर रोष जताया। उन्होंने क्षतिग्रस्त की गई कुटिया के बदले स्वामी भगीरथी गिरी को कुटिया बनाकर देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने नंदी गुफा को तोड़े जाने का भी विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें