फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले शनि महाराज के कपाट

Wed, 13 Apr 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
शनि महाराज - फोटो : amarujala
विज्ञापन
यमुना के मायके खरशाली गांव स्थित समेश्वर देवता (शनि महाराज) मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के मौके पर श्रद्धालुओं ने देवता की पालकी और छड़ी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन


तय मुहूर्त के अनुसार एक गते बैशाख बुधवार पूर्वाह्न 11:55 बजे शनि मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिर के पुजारी चंडी प्रसाद उनियाल की अगुवाई में विधि विधान के साथ देवता की पूजा-अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि हर वर्ष एक गते पौष को मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाते हैं और एक गते बैशाख को खुलते हैं।

कपाटोद्घाटन के साथ देवता की पालकी और छड़ी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर परिसर में रखी गई। समेश्वर देवता के पश्वा ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर गीठ पट्टी के बारह गांवों के ग्रामीणों के साथ ही दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन


इस दौरान यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, सुखदेव रावत, राजपाल राणा, रणवीर राणा, यमुनोत्री मंदिर समिति के पवन प्रकाश उनियाल, प्रीतम प्रसाद, भागेश्वर उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें