फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बर्फ की सफेद चादर में लिपटे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम

Wed, 28 Jan 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे का निरीक्षण करती एसपी कमलेश उपाध्याय। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
हर्षिल और खरसाली में भारी बर्फबारी, कई गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

सड़कों को खोलने में विभागों को करनी पड़ कड़ी मशक्कत
उत्तरकाशी। बीते मंगलवार देर रात को जनपद के गंगोत्री सहित यमुनोत्री धाम, हर्षिल घाटी और खरसाली, मोरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। साल की दूसरी बर्फबारी के बाद पहाड़ बर्फ से लकदक हो गए। बर्फबारी के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित अन्य मुख्य मार्गाें को खोलने में विभागों को छह से सात घंटे का समय लगा।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बीती मंगलवार शाम से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी। वहीं, देर रात में दोनों धामों के साथ ही जनपद के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की सहित यमुनोत्री हाईवे रानाचट्टी और फूलचट्टी सहित राड़ी टॉप में बंद हो गया था।
विज्ञापन

साथ ही उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग भी आवाजाही बंद हो गई थी। गंगोत्री हाईवे को बीआरओ की ओर से करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया। दूसरी ओर यमुनोत्री हाईवे को खोलने में एनएच विभाग और एनएचआईडीसीएल की ओर से करीब चार से पांच घंटे का समय लगा। साथ ही उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग को भी चार घंटे बाद आवाजाही के लिए सुचारू किया गया।
विज्ञापन

गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल से आगे आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। दूसरी ओर बीते सप्ताह शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद से धराली और गंगोत्री व मोरी के दस गांवों में बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है।

गंगोत्री हाईवे का निरीक्षण करती एसपी कमलेश उपाध्याय। स्रोत पुलिस विभाग

गंगोत्री हाईवे का निरीक्षण करती एसपी कमलेश उपाध्याय। स्रोत पुलिस विभाग

गंगोत्री हाईवे का निरीक्षण करती एसपी कमलेश उपाध्याय। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें