फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डीएम ने किया मत्स्य उत्पादन इकाई का स्थलीय निरीक्षण

Wed, 28 Jan 2026 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने डुंडा ब्लॉक के सिंगोट गांव में मत्स्य उत्पादन इकाई का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत सफल इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल है।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने डीएम प्रशांत आर्य को बताया कि वर्तमान में मछली की आपूर्ति मुख्य रूप से आईटीबीपी मातली और जिले के स्थानीय बाजार में की जा रही है। समिति ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मत्स्य विभाग से 44 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया, जिसमें 50 प्रतिशत सब्सिडी दी गई।
वर्तमान में समिति से 34 सदस्य जुड़े हैं। इसके अतिरिक्त 14 अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ा गया है। गांव में ही आजीविका सृजन के उद्देश्य से समिति द्वारा 20 ट्राउट मछली टैंक और 6 स्थानीय मछली टैंक स्थापित किए गए हैं जिससे प्रतिवर्ष 20 से 22 लाख रुपये का उत्पादन हो रहा है। ट्राउट मछली 60 हजार रुपये प्रति क्विंटल तथा स्थानीय मछली 300 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही है। इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें