फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे हुए बाधित

Wed, 27 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
उत्तरकाशी हेलगूगाड के पास गंगोत्री हाईवे खुलने का इंतजार करते कांवड़ियां। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश से यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को करीब 12 घंटे अवरुद्ध रहने के बाद शाम करीब छह बजे दोनों हाईवे पर यातायात बहाल कर लिया गया। जिले की 28 आंतरिक सड़कें जगह-जगह भूस्खलन और कटाव के चलते अवरुद्ध पड़ी हैं।
विज्ञापन


मंगलवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से गंगोत्री हाईवे धरासू, धरासू बैंड, हेलगूगाड, गंगनानी में भूस्खलन से अवरुद्ध हुआ। धरासू एवं बैंड पर तो सुबह आठ बजे ही यातायात बहाल कर लिया गया, लेकिन हेलगूगाड एवं गंगनानी में शाम साढ़े छह बजे यातायात सुचारु हो पाया। उधर यमुनोत्री हाईवे फेड़ी और पालीगाड में अवरुद्ध हुआ।

फेड़ी के पास दोपहर करीब बारह बजे यातायात बहाल कर लिया गया था, लेकिन पालीगाड में तबाह हुए करीब ढाई सौ मीटर हिस्से को दुरुस्त कर यातायात चालू करने में शाम के छह बज गए। बुधवार को 65 तीर्थयात्री यमुनोत्री और 1360 यात्री गंगोत्री धाम पहुंचे।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग के अलावा जिले में 28 आंतरिक सड़कें बारिश में हुए भूस्खलन एवं कटाव से अवरुद्ध हो गईं। संबंधित विभाग दिनभर मजदूर और मशीनों के साथ यातायात बहाली के प्रयास में लगे रहे। शाम तक इनमें से 12 सड़कों पर यातायात चालू कर लिया गया। शेष पर प्रयास जारी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें