फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जर्जर भवन और शिक्षकों के अभाव से जूझ रहा गंगाड़ का राजकीय हाईस्कूल

Wed, 13 May 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय भी पड़ा है जर्जर, पठन-पाठन हो रहा है प्रभावित
विज्ञापन

शिक्षा विभाग से पत्राचार करने के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
उत्तरकाशी। जनपद के दूरस्थ राजकीय हाईस्कूल गंगाड़ में वर्षों से मुख्य विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। साथ ही छात्र-छात्राओं को जर्जर भवन में सीमित कक्षों में पठन-पाठन की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही है। साथ ही विद्यालय के शौचालय भी जर्जर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग से पत्राचार किया गया लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है।
मोरी विकासखंड के गंगाड़ गांव के ग्राम प्रधान सैन सिंह ने बताया कि उनके गांव के राजकीय हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या करीब 60 है। अच्छी छात्रसंख्या होने के बावजूद वहां पर सुविधाओं का अभाव बना है। वहां पर गणित, अंग्रेजी और संस्कृत जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की तैनाती वर्षों से नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इसका असर परीक्षा परिणाम पर भी देखने को मिल रहा है। साथ ही वर्षों पुराने जर्जर भवन में छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहां पर खिड़कियां टूटी हुई है तो टिनशेड कभी भी गिर सकता है। स्थिति इतनी दयनीय है कि छात्र-छात्राओं के शौचालय की भी उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

सैन सिंह ने बताया कि इस संबंध में गांव में एक माह पूर्व हुए बहुद्देशीय शिविर में भी जिला प्रशासन को अवगत करवाया गया था। साथ ही कई बार पत्राचार भी किया गया है लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली का कहना है कि विद्यालय में पांच के सापेक्ष तीन शिक्षक तैनात है। जल्द ही वहां पर अन्य शिक्षकों की तैनाती के प्रयास किए जाएंगे। जर्जर भवनों को ठीक करने के लिए विभाग की ओर से शासन-प्रशासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें