रामचंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनसीसी, रोवर रेंजर, बीएड सहित अन्य संकायों के छात्र-छात्राओं ने गंगा स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया।
मुख्य परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर डा. सविता गैरोला ने शपथ दिलाते हुए गंगा स्वच्छता पखवाड़े का महत्व बताया। इससे पूर्व नमामि गंगे समिति संयोजक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रो. वसंतिका कश्यप, डा. डीडी पैन्यूली, डा. डीपी पांडेय, डा. नंदी गड़िया, डा. ऊषा नेगी, डा. सुरेंद्र सिंह, डा. दिनेश सिंह, डा. आकाश मिश्र, डा. महेंद्र परमार, डा. कमल बिष्ट, डा. एमपी तिवारी, डा. मनोज मौजूद रहे।