डीएम मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को संबंधित एसडीएम घर जाकर सम्मानित करेंगे। यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भी किया जा सकता है। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस दिन पौधरोपण भी किया जाएगा।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि 15 अगस्त को प्रात: नौ बजे सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। जबकि साढ़े नौ बजे जिला कार्यालय में ध्वजारोहण होगा। इस दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन किया जाएगा। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्कूल कालेजों में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में सभी शराब की दुकानें, गोदाम एवं सैनिक कैंटीन बंद रहेंगी। ब्यूरो