राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में बीए व बीएससी स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके तिवारी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के तहत आगामी 14 अगस्त से आवेदन पत्रों की बिक्री आरंभ होगी, जिसे 25 अगस्त तक महाविद्यालय कार्यालय में जमा किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ छात्र-छात्राओं को जरूरी प्रमाण पत्रों की प्रतियां भी संलग्न करनी होंगी। छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। संवाद