फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरी के चार गांवों कंटेनमेंट जोन बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरी ब्लाक में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के चार गांवों में 65 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्थानीय प्रशासन ने चार नए कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोरी ब्लाक के खन्ना गांव में 13, झोटाड़ी में 13, नानाई व जखोल में 26 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने सभी मार्ग सील कर इन गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि पॉजिटिव लोगों की निगरानी के लिए पीएचसी मोरी के चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है। जबकि क्षेत्र में रसद आपूर्ति के लिए संबंधित क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षकों एवं बीडीओ को आदेश जारी किए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि कंटेनमेंट क्षेत्र में अग्रिम आदेशों तक सभी दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें