उत्तरकाशी डीएम मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता विजयपाल सजवाण।
- फोटो : UTTER KASHI
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुक्की क्षेत्र में टनल का विरोध कर रहे ग्रामीणों को पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने अपना समर्थन दिया है। इस संबंध में सजवाण ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी से भी वार्ता की है।
बुधवार को सुक्की क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के माध्यम से केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण भी मौजूद रहे। सजवाण ने कहा कि टनल बनने से इसका सीधा असर ग्रामीणों की आजीविका पर पड़ेगा। कहा कि एक ओर सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने की बात कह रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों के हकों पर कुठाराघात कर रही है। पूर्व विधायक सजवाण ने पालाग्रस्त सड़कों पर चूना डाले जाने की मांग की। इस दौरान भारत सिंह रौतेला, मानेंद्र रौतेला, शीशपाल पोखरियाल आदि मौजूद थे।