फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए आमरण अनशन शुरू

Sat, 13 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते साल अतिवृष्टि में तबाह फसलों के मुआवजे की मांग पर 29 दिनों से धरना एवं क्रमिक अनशन के बावजूद शासन-प्रशासन द्वारा सुध नहीं लिए जाने से गुस्साए किसानों ने शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान करते हुए सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन



बता दें कि बीते साल इन्हीं महीनों में अतिवृष्टि से रबी की फसलें तबाह हो गई थीं। तब सरकार ने क्षतिपूर्ति की घोषणा की और कुछ किसानों को मुआवजा वितरित भी किया, लेकिन बजट के अभाव में अधिकांश किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।

अब फसलों की क्षतिपूर्ति के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के ऋण माफ करने, पुरोला को अलग जनपद बनाने, कमलेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने, सीएचसी पुरोला का उच्चीकरण करने, सुदूरवर्ती कामरा सांखाल क्षेत्र के गांवों का विद्युतीकरण करने आदि मांगों को लेकर क्षेत्र के किसान बीते 16 जनवरी से तहसील परिसर में धरने पर डटे हुए हैं। बीते डेढ़ हफ्ते से वे क्रमिक अनशन आंदोलन भी चला रहे हैं।
विज्ञापन



29 दिनों से धरना एवं क्रमिक अनशन आंदोलन जारी रहने पर भी शासन-प्रशासन द्वारा सुध नहीं लिए जाने से ग्रामीणों में रोष है। शनिवार से किसानों ने क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार से प्रकाश कुमार, अजयपाल रावत, शूरवीर सिंह, सुरती लाल, उदमू लाल, अतरी देवी एवं विजयपाल आमरण अनशन पर बैठ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें