फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्ष में भी नहीं हुई प्रवक्ताओं की नियुक्ति

विज्ञापन
टीचर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राइंका पुजारगांव को सरकार ने पांच साल पहले इंटरमीडिएट का दर्जा तो दिया, लेकिन अभी तक प्रवक्ताओं की नियुक्ति तो दूर पदों का सृजन तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुस्साए अभिभावक डीएम से मिले।

अभिभावकों ने बताया कि सरकार ने हाईस्कूल पुजारगांव को वर्ष 2011 में इंटरमीडिएट का दर्जा दिया था। उसी साल से यहां कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया था। पांच साल बाद भी प्रवक्ताओं के पदों का सृजन  नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि विधायक ने 15 दिनों तक स्कूल में प्रवक्ताओं की नियुक्ति का आश्वसान दिया है। यदि तय समय तक शिक्षकों की तैनाती नहीं होती तो अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


डीएम को मिलने वालों में प्रधान ज्योतिराम सेमवाल, विक्रम सिह, गीतराम सेमवाल, हरि प्रसाद, राजेशलाल, हरीशचंद्र नौटियाल, पातीराम, सुरेश कुमार, हरीशचंद्र नौटियाल, मुन्नी देवी और सोना देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें