फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पांच करोड़ की सुरक्षा दीवार झुकी, गंगोत्री हाईवे पर आई दरारें

Thu, 19 Feb 2026 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ पर मंडराया संकट, चार साल पहले बनी 30 मीटर ऊंची दीवार
विज्ञापन

उत्तरकाशी। टिहरी झील से हो रहे कटाव से सुरक्षा के लिए चार वर्ष बनाई गई सुरक्षा गेविंग दीवार भू-धंसाव के कारण गंगोत्री हाईवे की ओर से करीब तीन मीटर नीचे झुक गई है। इससे हाईवे सहित जोगत-देवीसौड़ मोटर मार्ग पर दरारें आ गई हैं। इससे चिन्यालीसौड़ बाजार और आवासीय भवनों के लिए एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने बताया कि टिहरी झील के कारण चिन्यालीसौड़ और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से भू-कटाव की समस्या बनी हुई है। इससे मुख्य बाजार सहित गंगोत्री हाईवे और आवासीय बाजार अभी भी खतरे की जद में हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबी मांग के बाद टीएचडीसी की ओर से मुख्य बाजार के समीप झील से गंगोत्री हाईवे तक करीब 30 मीटर उंची सुरक्षा गेविंग दीवार का निर्माण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार वर्ष पूर्व पांच करोड़ की लागत से इनका निर्माण किया गया था लेकिन कार्य गुणवत्ता और निगरानी न होने के कारण झील से हो रहे कटाव के कारण यह दीवार ऊपर से करीब तीन मीटर झुक गई है। गंगोत्री हाईवे पर लगा पोल इसका उदाहरण है जो सड़क से अब झुकी हुई दीवार पर झूल रहा है। साथ ही दीवार के झुकने के कारण अब गंगोत्री हाईवे सहित आसपास में मोटी दरारें आ गई है। रांगड़ ने कहा कि इसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। इसलिए अब सड़क के साथ बाजार और आवासीय भवनों पर भू-धंसाव का खतरा बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें