फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाले में फिसलकर महिला पर्यटक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटक स्थल हर्षिल में एक महिला पर्यटक फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 सेवा से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार करीब 12 बजे मधुलिका निवासी पश्चिम बंगाल लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास शौचालय के लिए जा रही थी। तभी पाले में फिसलकर वह गंगा नदी के किनारे गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय निवासी माधवेंद्र रावत का कहना है कि एक ओर सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि सीमांत क्षेत्र होने के बावजूद हर्षिल में आपदा प्रबंधन विभाग की क्यूआरटी टीम और डॉक्टर तैनात नहीं है। उन्होंने नया साल मनाने आ रहे पर्यटकों की सुविधाओं के लिए हर्षिल सड़क पर पाले की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें