फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बारिश और बर्फबारी नहीं होने से स्योरी फल पट्टी के काश्तकार चिंतित

Sat, 13 Dec 2025 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखे की वजह से असिंचित भूमि पर काश्तकार नहीं कर पाए मटर की बुआई
विज्ञापन

नौगांव( उत्तरकाशी)। समुद्रतल से करीब 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित स्योरी फल पट्टी में सूखे की वजह से काश्तकार चिंतित हैं। काश्तकारों को पौधों की काट-छांट और थाले बनाने में परेशानी हो रही है। सूखे की वजह से असिंचित भूमि पर काश्तकार अभी तक मटर की बुआई नहीं कर पाया है।
वहीं, दूसरी ओर सिंचित भूमि पर बोई गई मटर की पौधे भी नहीं उग पाए हैं। पिछले तीन माह से क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है जबकि दिसंबर का महीना आधा बीत चुका है। काश्तकारों का कहना है कि बगीचों में सेब की नई पौध लगाने की तैयारी में है लेकिन सख्त हुई मिट्टी में गड्ढे बनाने में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

स्योरी फल पट्टी में करीब 1200 परिवारों के सेब के बगीचे हैं जिन पर उनकी आजीविका टिकी हुई है। वहां पर करीब डेढ़ लाख पेटियों का उत्पादन होता है लेकिन समय पर बारिश और बर्फबारी नहीं होने से लगातार उत्पादन पर असर दिखाई दे रहा है। पूर्व में भी काश्तकारों को वहां पर उत्पादन में नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन

वहीं अब दोबारा मौसम की बेरुखी काश्तकारों की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। दिसंबर में सेब बागवान बगीचों में पौधों की काट-छांट कर पेस्ट लगाना, पौधों को गोबर की खाद देना, नई पौध लगाने के लिए गड्ढे बनाने का कार्य करते हैं लेकिन दिसंबर में भी बारिश नहीं हुई है। इससे काश्तकार चिंतित है। काश्तकार विजय बंधानी, गजेंद्र नौटियाल, प्रेम सिंह राणा,का कहना है कि दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है जबकि दिसंबर में बर्फबारी जरूरी है। पौधे की चिलिंग आवर्स की अवधि पूरी नहीं होने पर फल की गुणवत्ता और आकार में कमी आएगी जिसका उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें