फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल का बीमा नहीं मिलने से किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब की फसल का मुआवजा न मिलने से रवाईंघाटी के सेब उत्पादकों में बीमा कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है। सेब उत्पादकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है और शीघ्र फसल का मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाटिया प्रथम की प्रधान गीता डिमरी ने जिलाधिकारी को लिखे ज्ञापन में बताया कि रवाईं घाटी के दर्जनों काश्तकारों ने एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी से वर्ष 2020-21 में भाटिया, स्योरी फल पट्टी से जुड़े मटियाली, बिंगसी, क्वाड़ी, किम्मी, रस्टाडी, कंडाऊं, नैणी, पिसाऊँ, कोटियाल गांव के दर्जनों सेब उत्पादकों ने फसल का बीमा करवाया था। ओलावृष्टि से करीब अस्सी प्रतिशत सेब की फसल खराब हो गई थी। बीमा कंपनी द्वारा अभी तक सेब उत्पादकों को मुआवजा नहीं दिया गया है। सेब उत्पादक गजेंद्र नौटियाल, सोबेंद्र रावत, प्रेम सिंह राणा, विशालमणि डिमरी, रमेश चंद, यशवंत रावत का कहना है कि यदि सेब की फसल का पिछला मुआवजा नहीं दिया गया, तो वह बीमा नहीं करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें