फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में कृषि बागवानी के गुर सीखेंगे किसान

Mon, 29 Feb 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा घाटी के प्रगतिशील किसानों को शिमला हिमाचल प्रदेश स्थित हार्टीकल्चर रिसर्च एवं ट्रेनिंग स्टेशन में कृषि, बागवानी एवं सब्जी उत्पादन के गुर सिखाए जाएंगे। सोमवार को 25 सदस्यीय दल को शिमला रवाना किया गया।
विज्ञापन

आत्मा परियोजना के तहत भटवाड़ी, डुंडा एवं चिन्यालीसौड़ ब्लाक के 25 प्रगतिशील किसानों को शिमला रवाना किया गया।

मुख्य कृषि अधिकारी महिधर तोमर ने बताया कि डा. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के रीजनल हार्टीकल्चर रिसर्च एंड ट्रेनिंग स्टेशन मसोबरा शिमला में किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए डुंडा के ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार ने कहा कि उन्नत तकनीकी का इस्तेमाल कर कृषि-बागवानी को आजीविका का आधार बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत ने कहा कि हिमाचल एवं उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति एवं जलवायु कमोबेश एक जैसी है। दल में भागीरथी देवी, सरस्वती देवी, राजकुमारी, ममता, देवराज गैरोला, बुद्धि सिंह, मनोज कुमार, गोपाल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें