फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा रूट पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे फैब्रीकेटेड आवासीय हॉल और शौचालय

Fri, 27 Feb 2026 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा रूट पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे फैब्रीकेटेड आवासीय हॉल और शौचालय
विज्ञापन

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों के लिए उनके ड्यूटी स्थान पर ही रहने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत फैब्रीकेटेड हॉल सहित भोजनालय और यात्रियों और जवानों के लिए शौचालय का निर्माण किया जाएगा। पुलिस की ओर से गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ाव और संवेदनशील गंगनानी में फैब्रीकेटेड हाउस का निर्माण किया गया है। इससे यात्रा के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को होटलों और अन्य स्थानों से आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों को सबसे अधिक परेशानी आवासीय सुविधा के लिए होती है। इस कारण कई बार दुघर्टनाओं और आपदाओं के समय भी पुलिसकर्मियों सहित एसडीआरएफ, होमगार्ड, पीआरडी आदि के जवानों को मौके पर पहुंचने में देरी हो जाती है। इसलिए इस वर्ष पुलिस की ओर से गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा के मुख्य ड्यूटीस्थलों पर फैब्रीकेटेड आवासीय व्यवस्था की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि गंगनानी में एक फैब्रीकेटेड आवासीय कमरों को निर्माण करवा दिया गया है। यह स्थान गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ाव सहित गर्मकुंड और इसके आसपास संवेदनशील जोन होने के कारण महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से शासन को पीएससी और आईआरबी के लिए और गंगोत्री और मनेरी में आवासीय फैब्रीकेटेड हॉल निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही झाला चौकी, सोनगाड, लंका, गंगोत्री, धरासू बैंड तिराहा, स्यांसू, डामटा, सारीगाड, बर्नीगाड, नौगांव में यात्रियों और पुलिसकर्मियों के लिए 18 फैब्रीकेटेड शौचालय बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। सोनागाड में भोजनालय का प्रस्ताव भी भेजा गया है। एसपी ने बताया कि उम्मीद है कि चारधाम यात्रा से पहले इनको स्वीकृति मिलने के बाद जल्द निर्माण किया जाएगा। इससे पुलिसकर्मियों के साथ यात्रियों को भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें