धारी कलोगी में बैंक की शाखा खोलने के लिए बैठक करते लोग।
- फोटो : UTTER KASHI
यमुनाघाटी के धारी कफनौल क्षेत्र के लोगों में बैंक शाखा न खुलने से रोष है। उन्होंने बुधवार को महा पंचायत बुलाकर क्षेत्र में चुनाव से पूर्व बैंक की शाखा न खुलने पर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया।
बुधवार को हुई महापंचायत में दो दर्जन ग्राम पंचायतों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और कफनौल वार्ड की जिला पंचायत सदस्य ने भी भागीदारी की। क्षेत्र के लोगों ने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत पर झूठी घोषणा करने का आरोप लगाया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि 18 जुलाई 2017 को जनपद के प्रभारी मंत्री रहते हुए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने धारी कलोगी में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं है। बैंक के कार्यों के लिए ग्रामीणों को आज भी 50 किमी दूर नौगांव जाना पड़ता है। क्षेत्र में किसी भी बैंक की शाखा न होने से उन्हें सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। महापंचायत में जिला पंचायत सदस्य पूनम थपलियाल, जयेंद्र सिंह राणा, विपिन थपलियाल, सुरेशानंद, विनोद डोभाल, शेखर पंवार, जवाहर सिंह, मुकेश थपलियाल, संजय, विशालमणि डोभाल, पंकज प्रसाद, गुरु प्रसाद, चंडी प्रसाद आदि मौजूद रहे।