फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पेट्रोल पंप संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाक व रिकॉर्ड में अंतर मिलने पर पुरोला व नौगांव के एक-एक पेट्रोल पंप संचालकों पर स्पष्टीकरण की कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी ने इन पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण किया था। इसके अलावा जिलापूर्ति अधिकारी ने पुुरोला व नौगांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दो दिनों से प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी आरती भट्ट यमुनाघाटी में क्षेत्र भ्रमण पर हैं। रविवार को उन्होंने नौगांव के यमुना फिलिंग स्टेशन व पुरोला के सृष्टि सर्विस सेंटर नाम के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोनों पंपों पर स्टॉक और रिकार्ड में अंतर मिला। वहीं शनिवार को राजकीय अन्न भंडार बड़कोट, पुरोला व डामटा का जायजा लेते हुए अन्न भंडारों के स्टाक खाद्यान्न संग्रहण, खाद्यान्नों की दरें व मानकों संबंधी सूचना पट्ट चस्पा होने का निरीक्षण किया। उन्होंने सस्ता-गल्ला की दुकानों का भी निरीक्षण किया। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी आरती भट्ट ने बताया कि अनियमितता पर दोनों पंप संचालकों को स्पष्टीकरण के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें