फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगमों के कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा उत्तराखंड के राज्यव्यापी आंदोलन कार्यक्रम के तहत मोर्चा ने एक सभा का आयोजन किया, जिसमें लंबित मांगों और समस्याओं का निस्तारण न होने पर 14 से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जन जागरण अभियान के तहत आयोजित की गई सभा के लिए पहुंचे मोर्चे के केंद्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सभा में देहरादून से बिजली कर्मचारी संघ के महामंत्री प्रदीप कंसल, हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष केहर सिंह, विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सैनी, विद्युत संविदा संगठन के गुलाब सिंह कुमाईं व राजेंद्र सिंह कार्की, उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन से आनंद मोहन उनियाल, उत्तराखंड पावर इंजीनियर एसोसिएशन से श्यान्की कुमार तथा उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन से राम सिंह बिष्ट, ऊर्जा आरक्षित वर्ग से सुखबीर सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज रावत, राजेश चोकसे, उमाशंकर आदि ने प्रतिभाग किया। सभा में तीनों ऊर्जा निगमों के संविदा व नियमित कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर 14 जुलाई से आंदोलन व 27 को पूर्ण हड़ताल की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें